चीन और भारत के कलाकारों को एशियाई संस्कृति पुरस्कार समर्पित

2018-05-31 16:10:29
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
4/4

जापान की फुकुओका एशियाई संस्कृति पुरस्कार कमेटी ने 30 मई को घोषित किया कि चीन के फिल्म कलाकार च्या चांग-ख और भारत की कलाकार तीजन बाई को क्रमशः वर्ष 2018 एशियाई ग्रैन्ड पुरस्कार, कला और संस्कृति पुरस्कार से समर्पित किया गया है।

इस कमेटी का कहना है कि 61 वर्षीया भारतीय गायन कलाकार तीजन बाई को महाकाव्य महाभारत गाने में उच्च प्रतिष्ठा प्राप्त है। उन्हें कई बार भारतीय राष्ट्रपति और सरकार के द्वारा पुरस्कार दिया गया है। उनकी आवाज़ ने समाज की निम्न स्तरीय महिलाओं को प्रेरित किया है और इसीलिए उन्हें महिलाओं की आत्मा बताया जाता है।      

फुकुओका की संस्कृति पुरस्कार कमेटी के अनुसा च्या चांग-ख 21वीं शताब्दी में चीन का सबसे श्रेष्ठ फिल्म कलाकारों में से एक है। उन्होंने अपने कलात्मक प्रदर्शन से चीन में आम आदमियों के जीवन का परिचय दिया। च्या के प्रदर्शन की चीन और विश्व के दूसरे देशों में व्यापक प्रशंसा की जा रही है।

( हूमिन )  

शेयर