बेल्जियम में हुए आतंकी हमले में 4 की मौत, 2 घायल

2018-05-30 11:33:36
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/4

पूर्वी बेल्जियम के लिएगे शहर में 29 मई की सुबह पुलिस पर एक हमला हुआ, जिसमें दो पुलिस कर्मियों व एक हमलावर समेत चार लोगों की मौत हुई, अन्य दो पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। बेल्जियम के संघीय प्रोक्योरेटोरेट ने कहा कि यह एक आतंकवादी हमला ही है।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर 36 वर्षीय बेनजामिन हेरमन है। 28 मई की रात को वह पैरोल पर जेल से बाहर निकला। वह चोरी व नशीली दवाओं की तस्करी समेत कई अपराधों की वजह से जेल में कैद था। शायद जेल में उसने आतंकवादी विचारधारा को पनपने दिया।

लिएगे पुलिस के एक इंस्पेक्टर के अनुसार अभी तक हमलावर का उद्देश्य स्पष्ट नहीं है। इस मामले की जांच-पड़ताल की जिम्मेदारी बेल्जियम के संघीय प्रोक्योरेटोरेट को सौंपी गयी है।

बेल्जियम के प्रधानमंत्री कारलेस मिचेल ने उसी दिन मीडिया को दिये एक इंटरव्यू में मृतकों व उनके परिजनों के प्रति शौक प्रकट किया और सांत्वना भी दी।

चंद्रिमा

शेयर