(फोटो) विश्व दूरसंचार और सूचना सोसायटी दिवस पर विशेष सेमिनार आयोजित

2018-05-18 16:17:32
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/2

17 मई विश्व दूरसंचार और सूचना सोसायटी दिवस है। अंतर्राष्ट्रीय दूर संचार संघ ने जिनेवा मुख्यालय में विशेष सेमिनार आयोजित किया। चीन की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री ल्यो यांग ने आमंत्रण प्राप्त कर इस सेमिनार में शामिल किया और अपने अंतरिक्ष अनुभव को साझा किया।

उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष में काम और जीवन की स्थिति पृथ्वी से अलग है। अंतरिक्ष में वातावरण का अंतरिक्ष यात्री के शरीर और मनोदशा पर प्रभाव पड़ता है। वर्ष 1961 से मानव अंतरिक्ष की खोज जारी रही है। लेकिन अंतरिक्ष के कार्यों में खतरे भी मौजूद हैं, इसलिए भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2022 में चीन एक नया अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण करेगा, ताकि पूरी दुनिया के लिए अंतरिक्ष में एक सार्वजनिक मंच बने। चीन को उम्मीद है कि विभिन्न देशों के अंतरिक्ष यात्री और विशेषज्ञों के साथ इस पर सहयोग करेगा।

 (मीरा)

शेयर