वर्ष 2018 अफ़्रीका में कंफ्यूशियस कॉलेजों की संयुक्त बैठक उद्घाटित
वर्ष 2018 में अफ़्रीका में कंफ्यूशियस कॉलेजों की संयुक्त बैठक 14 मई के दोपहर को मोजाम्बिक की राजधानी मापुतो में उद्घाटित हुई। अफ़्रीका के 41 देशों में स्थित 60 से अधिक कंफ्यूशियस कॉलेजों और कक्षाओं से आए देशी-विदेशी कुलपति, प्रधान, चीन और अफ़्रीका के उद्यमों, संस्थाओं के प्रतिनिधि समेत तीन सौ से अधिक लोगों ने इसमें भाग लिया। इस बार बैठक का पैमाना इतिहास में सबसे बड़ा है। मोजाम्बिक की यात्रा कर रहे चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई कमेटी के अध्यक्ष ली चानशू ने इस बैठक के उद्घाटन समारोह में भाग लिया और भाषण भी दिया।
एड्वर्डो मोनदलाने यूनिवर्सिटी के कुलपति ओलांदो एंटोनियो किलामबो ने स्वागत भाषण में कहा कि एड्वर्डो मोनदलाने यूनिवर्सिटी का कंफ्यूशियस कॉलेज वर्ष 2012 में स्थापित हुआ है। इसके बाद चीनी भाषा की शिक्षा देने, चीन, मोजाम्बिक के बीच संस्कृति, शिक्षा के मेलजोल को मज़बूत करने में समृद्ध उपलब्धियां हासिल हुईं हैं। इस बार की संयुक्त बैठक में अफ़्रीका में कंफ्यूशियस कॉलेजों का विकास करने, शिक्षा की गुणवत्ता को उन्नत करने, सहयोग को मज़बूत करने, और समान प्रगति हासिल करने के लिये एक महत्वपूर्ण मंच तैयार है।
चंद्रिमा




