चीन-कंबोडिया जन जीवन मुद्दों पर सहयोग का समझौता संपन्न

2018-05-12 16:43:12
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/4

चीनी नागरिक संगठन अंतर्राष्ट्रीय आदान प्रदान संवर्द्धन सोसाइटी और कंबोडिया के नागरिक सामाजिक संगठन संघ के मंच ने 11 मई को नोम पेन्ह में जन जीवन सहयोग मुद्दों पर समझौते पर हस्ताक्षर किए।

चीन शांति विकास फाउंडेशन तथा चीन गरीबी उन्मूलन फाउंडेशन समेत कुल दस चीनी सोश्ल संगठनों ने कंबोडिया के नागरिक समाज संगठन संघ के मंच के साथ जन जीवन, चिकित्सा, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, बाल संरक्षण, स्वयंसेवक आदान प्रदान आदि के संदर्भ में कुल 11 समझौतों पर हस्ताक्षर किये।  

कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री बिन छिन ने समारोह में कहा कि इन समझौतों के हस्ताक्षर से कंबोडियाई जनता के जन जीवन को उन्नत करने के साथ साथ दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों को आगे बढ़ाया जाएगा।  

चीनी नागरिक संगठन अंतर्राष्ट्रीय आदान प्रदान संवर्द्धन सोसाइटी ल्यू खाईयांग के अनुसार,  वर्ष 2017 में चीन और कंबोडिया के बीच नागरिक संगठनों के बीच आदान प्रदान और सहयोग मेमोरेंडम संपन्न होने के बाद दोनों देशों के बीच नागरिक सहयोग का उल्लेखनीय विकास हुआ है।

   ( हूमिन )

 

शेयर