कार्ल मार्क्स के जन्मदिवस की 200वीं वर्षगांठ मनाने के लिये मार्क्स मेमोरियल लाइब्रेरी में “खुला दिन” समारोह आयोजित

2018-05-02 18:39:17
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/4

वर्ष 2018 की 5 मई को कार्ल मार्क्स के जन्मदिवस की 200 वर्षगांठ का स्मारक दिवस होगा। यह समारोह मनाने के लिये मई दिवस के दौरान कार्ल मार्क्स के दूसरे गृह नगर लंदन में मार्क्स मेमोरियल लाइब्रेरी में विशेष खुला दिन समारोह आयोजित हुआ।

80 से अधिक वर्षों के इतिहास वाले मार्क्स मेमोरियल लाइब्रेरी की मुख्य लाइब्रेरियन मीरियन जंप ने कहा कि इस लाइब्रेरी की स्थापना के बाद वे मार्क्सवादी ज्ञान का प्रसार करने पर ध्यान देते हैं। इस लाइब्रेरी में लगभग 60 हजार संबंधित किताबें और पत्रिकाओं का संग्रह है।

मीरियन जंप ने कहा कि कार्ल मार्क्स के जन्मदिवस की 200वीं वर्षगांठ मनाने के लिये मार्क्स मेमोरियल लाइब्रेरी ने “मार्क्स 200” श्रृंखला गतिविधि आयोजित की। मई दिवस विशेष खुला दिन समारोह इन श्रृंखला गतिविधियों का एक भाग है।

उन्होंने कहा कि इस लाइब्रेरी के पूर्णकालिक कर्मचारी केवल “एक आधा” (एक पूर्णकालिक मुख्य लाइब्रेरियन और एक अंशकालिक अंशकालिक) हैं। लगभग 30 स्वयंसेवक इस लाइब्रेरी के दैनिक संचालन को सुनिश्चित करते हैं। इस लाइब्रेरी के पास कोई सरकारी वित्तीय सहायता नहीं है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में ब्रिटिश लोगों और विशेषकर युवाओं, छात्र में मार्क्सवाद को लेकर दिलचस्पी बढ़ी है।(हैया)

शेयर