(फोटो) दक्षिण-उत्तर कोरिया के नेताओं की मुलाकात का विषय परमाणु मुक्त प्रायद्वीप

2018-04-26 19:10:29
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
3/3

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति भवन के सचिवालय के प्रमुख इम जोंग सेओक ने 26 अप्रैल को कहा कि वर्ष 2018 में दक्षिण-उत्तर कोरिया के नेताओं के बीच मुलाकात का विषय प्रायद्वीप परमाणु मुक्त करना और प्रायद्वीप शांति की रक्षा है। हालांकि दोनों के बीच उत्तर कोरिया परमाणु मुद्दे पर समझौता हो पाएगा या नहीं, इस पर असमंजस की स्थिति है। 

इम जोंग सेओक ने उस दिन आयोजित प्रेस सम्मेलन में इस मुलाकात का मुख्य कार्यक्रम जारी किया। उन्होंने कहा कि 27 अप्रैल को उत्तर कोरियाई सर्वोच्च नेता किम जोंग-अन पहली बार दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जय इन के साथ मुलाकात करेंगे।

इसके बाद, दोनों नेता एक साथ दक्षिण कोरियाई थल सेना, नौसेना, वायु सेना के सैन्य अभिवादन(गार्ड ऑफ ऑनर) की समीक्षा करेंगे। वे स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े दस बजे औपचारिक मुलाकात करेंगे। दोपहर को सैन्य सीमा रेखा के आसपास वृक्षारोपण समारोह आयोजित करेंगे। फिर समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

    (मीरा)

शेयर