थाइलैंड सरकार ने अलीबाबा के साथ रणनीतिक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये

2018-04-20 16:00:34
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
3/4

थाइलैंड सरकार ने 19 अप्रैल को अलीबाबा ग्रूप के साथ बैंकाक में रणनीतिक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये। भविष्य में दोनों पक्ष ई-वाणिज्य, पर्यटन व सुयोग्य व्यक्तियों के प्रशिक्षण आदि क्षेत्रों में सहयोग करेंगे। थाइलैंड के उप प्रधानमंत्री सोमकिद जातुस्रीपिताक, थाइलैंड स्थित चीनी राजदूत लू चेन, अलीबाबा ग्रूप के निदेशक मंडल के अध्यक्ष मा यून आदि ने हस्ताक्षर रस्म में भाग लिया और भाषण दिया।

थाइलैंड स्थित चीनी राजदूत लू चेन ने कहा कि थाइलैंड सरकार व अलीबाबा के सहयोग चीन-थाइलैंड के डिजिटल आर्थिक सहयोग की नयी उपल्बधि है, वह दोनों देशों के नेताओं द्वारा प्राप्त सहमति को लागू करने की नयी प्रगति भी है।

मा यून ने भाषण देते समय कहा कि अलीबाबा थाइलैंड को कृषि उत्पाद बेचने की मदद देने के साथ स्मार्ट रसद प्रणाली का निर्माण भी करेगा, और थाइलैंड के मध्य व लघु उद्यमों व युवाओं को ज्यादा मौके देगा।

चंद्रिमा

शेयर