अमेरिका और चीन के बीच सहयोग करने से ही उभय जीत होगी
18 अप्रैल को न्यूयार्क में आयोजित 2018 अंतर्राष्ट्रीय वित्त व बुनियादी उपकरण सहयोग मंच का आयोजन हुआ। अमेरिका और चीन के सरकारी अफसरों, उद्योगधंधें और वित्तीय से जुड़े लोग सहित तीन सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया।
न्यूयार्क के भूतपूर्व मेयर माइकल आर. ब्लूमबर्ग ने मंच में भाषण देते हुए कहा कि अमेरिका की वर्तमान सरकार दूसरे देशों के साथ व्यापारिक मुठभेड़ छेड़ रही है। यह अमेरिका के आम लोकमतों का उल्लंघन है। अमेरिका के वाणिज्य जगतों को कदम उठाकर अमरिकी सरकार की गलत नीतियों को खत्म करना चाहिये।
उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार की नयी व्यापार नीतियों से अमेरिका की आर्थिक वृद्धि, रोजगार और नवाचार को रोका जाएगा। अमेरिका के चीन सहित दूसरे देशों के साथ संबंधों में भी तनाव पैदा किया जाएगा। अगर अमेरिका दूसरे देशों के मालों पर अधिक टैक्स लगाए, तो दूसरे देश भी जवाब देंगे। इस तरह अमरिका के विनिर्माण उद्योग और कृषि आदि को भी क्षति पहुंचेगी।
मंच में उपस्थितों का मानना है कि अमेरिका और चीन दोनों देशों के बीच घनिष्ठ समान हित मौजूद हैं और साथ ही अमेरिका और चीन के बीच सहयोग आर्थिक वृद्धि, व्यापार, सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन आदि समस्याओं के समाधान के लिए भी महत्वपूर्ण है।
( हूमिन )



