पिछले साल वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर रही तेज

2018-04-18 17:24:16
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
4/4

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष संगठन (आईएमएफ़) ने 17 अप्रैल को विश्व आर्थिक आउटलुक की ताजा रिपोर्ट जारी की। इसमें कहा गया कि 2017 में विश्व आर्थिक वृद्धि दर 3.8 प्रतिशत थी, जो पिछले सात सालों में सबसे तेज़ थी। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया कि इस साल और अगले साल विश्व आर्थिक वृद्धि दर 3.9 प्रतिशत तक पहुंचेगी। साथ ही रिपोर्ट ने चीन के 2018 और 2019 की आर्थिक वृद्धि दर को 6.6 प्रतिशत और 6.4 प्रतिशत निर्धारित की गयी है। रिपोर्ट में चेतावनी भी दी गयी है कि व्यापार प्रतिबंध और विरोधी कदम संभवतः विश्वास को कम करेंगे, जिससे विश्व आर्थिक विकास की सामान्य प्रक्रिया प्रभावित होगी।  

आईएमएफ़ के प्रमुख अर्थशास्त्री मौरिस ऑब्स्टफेल्ड ने 17 अप्रैल को विश्व आर्थिक आउटलुक की ताजा रिपोर्ट जारी करते समय हालिया और भविष्य के कम समय में विश्व आर्थिक विकास की प्रवृत्ति की पुष्टि की। रिपोर्ट में कहा गया कि यूरो क्षेत्र, जापान, चीन और अमेरिका का अनवरत तेज विकास और पूंजी खासतौर पर व्यापार का तेज़ विकास विश्व आर्थिक पुनरुत्थान को आगे बढ़ा रहा है। साथ ही रिपोर्ट में यह संकेत भी दिया गया है कि बहुपक्षीय सहयोग ही विश्व व्यापार प्रशासन, जलवायु परिवर्तन, रोगों के फैलाव और साइबर सुरक्षा आदि विभिन्न चुनौतियों का निपटारा करने का सही तरीका है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो विश्व अर्थव्यवस्था समृद्ध नहीं हो पाएगी।  

(श्याओयांग)

शेयर