अमेरिका में एक विमान की आपात लैंडिंग, 1 की मौत

2018-04-18 14:10:58
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/8

अमेरिका साउथवेस्ट एयरलाइंस के एक यात्री विमान ने 17 अप्रैल को फिलाडेल्फिया के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी। जिसमें एक यात्री की मौत हो गई।

अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एक यात्री की मौत होने की पुष्टि हुई है। बताया जाता है कि यह दुर्घटना विमान का इंजन फेल होने की वजह से हुई।

इससे पहले फिलाडेल्फिया के अग्निशमन विभाग ने कहा था कि विमान में मौजूद एक घायल को अस्पताल पहुंचाया गया और उस की स्थिति गंभीर है। अन्य 7 यात्री भी घायल हुए और उनका इलाज किया गया।

 अमेरिका साउथवेस्ट एयरलाइंस द्वारा जारी वक्तव्य में कहा गया है कि न्यूयॉर्क से डलास तक जा रहे इस बोइंग 737 यात्री विमान में 143 यात्री और विमान चालक दल के 5 सदस्य सवार थे।

 

(वनिता)

शेयर