सुरक्षा परिषद में सीरिया पर सैन्य कार्रवाई की निंदा करने वाला मसौदा पारित नहीं

2018-04-15 17:09:33
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/8

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 14 अप्रैल को रूस द्वारा प्रस्तुत सीरिया पर सैन्य कार्रवाई की निंदा करने वाले प्रस्ताव मसौदा पारित नहीं किया।

इस मसौदे में अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के अंतरराष्ट्रीय कानून व संयुक्त राष्ट्र चार्टर का विरोध करके सीरिया पर आक्रमण करने की निंदा करना, अमेरिका और उसके सहयोगी देशों से सीरिया पर किए आक्रमण को तुरंत बंद करना आदि विषय शामिल हैं।गौरतलब है कि सुरक्षा परिषद ने इसी दिन रूस द्वारा प्रस्तुत अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन के सीरिया पर सैन्य हमले करने की निंदा करने वाले प्रस्ताव के मसौदे पर मतदान किया। मतदान में सुरक्षा परिषद के 15 सदस्यों ने पक्ष में 3, विपक्ष में 8 वोट डाले जबकि अन्य 4 तटस्थ रहे।

(नीलम)

शेयर