चीनी शांति रक्षकों को संयुक्त राष्ट्र का शांति पुरस्कार मिला

2018-04-07 18:17:58
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/3

चीन के 16वें खेप वाले लेबनान जाने वाले शांति बलों का पुरस्कार समारोह 6 अप्रैल को दक्षिण लेबनान के हानियाह गांव में आयोजित हुआ। सभी 410 चीनी शांति रक्षकों को संयुक्त राष्ट्र संघ का शांति पदक हासिल हुआ।

लेबनान स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ के अस्थाई बलों के कमांडर मिकाएल बीयरी, लेबनान स्थित चीनी राजदूत वांग खोचेन आदि इसमें उपस्थित हुए।

बीयरी ने समारोह में भाषण देते समय कहा कि चीनी शांति रक्षकों की गुणवत्ता, काम करने का सकारात्मक रुख और मेहनत से योगदान देने की भावना को विश्व की व्यापक प्रशंसा मिली। चीन के 16वें खेप वाले शांति बलों ने कमांडर हवांग यून के नेतृत्व में अपनी अच्छी गुणवत्ता व सुदृढ़ लड़ भावना को दिखाया है। विश्वास है कि यह उन के लिये एक जिन्दगी भर का आदर होगा। बीयरी ने बल देकर कहा कि लेबनान में चीनी शांति बलों ने बारूदी सुरंग हटाने, कार्यक्रम व चिकित्सा आदि पक्षों में उल्लेखनीय योगदान दिये हैं।

चंद्रिमा

शेयर