चीनी शहीदों की हड्डियों के अवशेषों को स्वदेश लाने की रस्म आयोजित

2018-03-28 16:38:18
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
5/14

चीन और दक्षिण कोरिया ने 28 मार्च को इनचान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर“चीनी जन स्वयं सैनिकों के शहीदों की हड्डियों के अवशेषों”को स्वदेश लाने की रस्म आयोजित की। चीनी उप नागरिक मामला मंत्री काओ श्याओपिन ने चीनी प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर 20 चीनी शहीदों की हड्डियों के अवशेष को रखे जाने वाले ताबूत स्वीकार किए।

हवाई अड्डे पर संक्षिप्त शोक सभा आयोजित हुई। दक्षिण कोरिया स्थित चीनी राजदूत छ्यो क्वोहोंग ने ताबूतों को राष्ट्रीय झंडे से लपेटा और उप मंत्री काओ श्याओपिन ने ऊंची आवाज़ में“मातृभूमि आप लोगों को वापस बुला रही है”शब्द पुकारा। वहां मौजूद चीनी पक्ष के व्यक्तियों ने जन स्वयं सैनिकों के ताबूतों के सामने तीन बार सिर झुकाकर प्रणाम किया। इसके बाद चीनी जन मुक्ति सेना के सैनिकों की रक्षा में शहीदों के ताबूतों को विमान में चढ़ाया गया। 

उस दिन सुबह शहीदों के ताबूत पूर्वोत्तर चीन के ल्याओनिंग प्रांत की राजधानी शनयांग पहुंचाए गए। 29 मार्च को उन्हें शनयांग में स्थित अमेरिका के खिलाफ़ कोरिया की सहायता के लिए स्थापित शहीद कब्रिस्तान में रखा जाएगा।

गौरतलब है कि साल 2014 के बाद से अब तक दक्षिण कोरिया ने लगातार 5 वर्षों तक चीन को जन स्वयं सेना के शहीदों की हड्डियों के अवशेषों का हस्तांतरण किया। अब तक 589 शहीदों की हड्डियों के अवशेष स्वदेश वापस लाये गये हैं।

(श्याओ थांग)

 

शेयर