मिस्र में आम चुनाव शुरू

2018-03-27 15:07:19
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
3/6

स्थानीय समय के अनुसार 26 मार्च को मिस्र में राष्ट्रपति चुनाव शुरू हुआ। इस चुनाव में दो उम्मीदवार हैं, एक हैं मौजूदा राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी और दूसरे हैं एल-घाड पार्टी के नेता मुसा मुस्ताफा मुसा।

यह आम चुनाव तीन दिनों तक चलेगा। देश में कुल 13706 मतदान केंद्र बनाए गये हैं। इसके साथ ही 18000 से ज्यादा कानूनी स्टॉफ मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसके अलावा 9 विदेशी एजेंसियों सहित 62 गैर-सरकारी संगठन और 680 विदेशी पत्रकार भी मतदान के कामों का निरीक्षण कर सकते हैं।

मिस्र के स्थानीय लोगों का मानना है कि वर्तमान राष्ट्रपति सीसी दोबारा निर्वाचित होकर भावी चार साल तक राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालेंगे। जबकि दूसरे उम्मीदवार मुसा स्थानीय लोगों के लिए परिचित नहीं हैं।

(नीलम)

शेयर