रूस के शॉपिंग सेंटर में लगी आग, 53 मरे

2018-03-26 17:34:53
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/10

रूस के पश्चिमी साइबेरिया के दक्षिण स्थित केमरोवो शहर में एक शॉपिंग सेंटर में आग लगी। राहत और बचाव का काम जारी है। प्राप्त सूचना के अनुसार अभी तक 53 लोग मारे जा चुके हैं।

केमरोवो प्रदेश के आपातकालीन प्रशासन ने कहा कि 600 से ज्यादा राहतकर्मी राहत कार्य में संलग्न हैं, लेकिन मलबे और धुए की वजह से शॉपिंग सेंटर की चौथी मंजिल पर मौजूद सिनेमा हॉल में प्रवेश नहीं किया जा सकता। इसके अलावा शॉपिंग सेंटर की तीसरी और चौथी मंजिल के नीचे गिरने की बड़ी संभावना भी है। केमरोवो प्रदेश से सटे टॉम्स्क प्रदेश और नोवोसिबिर्स्क प्रदेश की राहत दल आपातकालीन राहत के लिए दुर्घटना स्थल पर पहुंच रही हैं।

(नीलम)

शेयर