चुनाव के पहले मिस्र में कार बम हमला, 1 की मौत
2018-03-25 17:00:13
स्थानीय समय के अनुसार 24 मार्च को मिस्र के दूसरे बड़े शहर अलेक्जेंडर में एक कार बम हमला हुआ। इसमें 1 व्यक्ति की मौत हुई है और 4 लोग घायल हुए हैं।
मिस्र के सुरक्षा विभाग के मुताबिक इस हमले का लक्ष्य अलेक्जेंडर शहर के सुरक्षा विभाग के प्रधान मुस्तफा नेमीर हैं। सूत्रों के मुताबकि एक क्रूड बम एक कार में लगाया गया था। जब मुस्तफा नेमीर की गाड़ी वहाँ से गुज़री, उसी समय इस बम में विस्फोट हुआ। इस हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और अन्य चार लोग घायल हुए हैं। हालांकि मुस्तफा नेमीर सुरक्षित हैं। 2016 में उनके खिलाफ़ एक और हमले में वे भी बच गए।
गौरतलब है कि मिस्र में 26 से 28 मार्च तक आम चुनाव का मतदान आयोजित होगा। यह हमला चुनाव के पहले ही हुआ है।
(नीलम)




