(फोटो) प्योंग छांग शीतलाकीन ओलंपिक में चीन को मिला पहला पदक
2018-02-13 18:56:49
13 फरवरी को आयोजित प्योंग छांग शीतलाकीन ओलंपिक के महिला स्नोबोर्डिंग के फाइनल में चीनी खिलाड़ी ल्यो च्यायू ने रजत पदक हासिल किया, जो इस प्योंग छांग शीतलाकीन ओलंपिक में चीन का पहला पदक है। इससे पहले उन्होंने वैंकूवर शीतलाकीन ओलंपिक में पांचवां स्थान प्राप्त किया। 4 ओलंपिक में शामिल होने के बाद उन्हें पदक मिला, ये चीन के लिये बहुत खुशी की बात है।
(मीरा)

