अफ्रीकी संघ का 30वाँ शिखर सम्मेलन संपन्न

2018-01-30 11:30:51
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
3/4

अफ्रीकी संघ का 30वां शिखर सम्मेलन 29 जनवरी को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा स्थित अफ्रीकी संघ के मुख्यालय में संपन्न हुआ।

सम्मेलन के दौरान अफ्रीकी संघ के सदस्यों ने अफ्रीकी महाद्वीप में भ्रष्टाचार विरोधी स्थिति पर विचार विमर्श कर इसके समाधान के लिए कदम उठाने, अफ्रीकी एकतरफ़ा वायु परिवहन बाज़ार को औपचारिक तौर पर शुरू किया और सभी सदस्य देशों के आतंकवाद पर हमले करने के महत्व को दोहराया।

अफ्रीकी संध के नए अध्यक्ष, रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागामे ने समापन समारोह में कहा कि मौजूदा शिखर सम्मेलन में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए, जो अफ्रीकी महाद्वीप में अल्पकालीन, मध्यम कालीन और दीर्घकालीन विकास वाले लक्ष्यों को पूरा करने में हितकारी साबित होंगे। इसके साथ ही अफ्रीका की समृद्धि को भी आगे बढ़ाने में मददगार होंगे। उन्होंने कहा कि अफ्रीकी देशों को एक दूसरे का समर्थन करते हुए एक ही स्वर में बोलना चाहिए।  

अफ्रीकी संघ आयोग के अध्यक्ष मूसा फ़ाकी ने समापन समारोह में कहा कि भ्रष्टाचार का विरोध अफ्रीकी देशों के लिए आवश्यक और फौरी कार्य है, हर व्यक्ति को इस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा शिखर सम्मेलन में अफ्रीकी महाद्वीप मुक्त व्यापार क्षेत्र की स्थापना, अफ्रीका में जनसंख्या के स्वतंत्र प्रवाह और मालों के मुक्त परिसंचरण आदि मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।गौरतलब है कि मौजूदा शिखऱ सम्मेलन का विषय“भ्रष्टाचार के खिलाफ़ लड़ाई जीतें - अफ्रीका के संक्रमण के लिए एक स्थायी मार्ग”रखा गया, जो 22 से 29 जनवरी तक आयोजित हुआ।

(श्याओ थांग)

शेयर