(फोटो) मैनचेस्टर में सबसे बड़ा बीयर फेस्टिवल शुरू
2018-01-27 16:40:07
उत्तरी ब्रिटेन में सबसे बड़ा बीयर एवं साइडर फेस्टिवल 25 जनवरी को बीयर बैरल की राजधानी मैनचेस्टर में शुरू हुआ।
गौरतलब है कि 5वीं बार मैनचेस्टर में बीयर फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। इस बार के बीयर फेस्टिवल में कुल 750 तरह की बीयर शामिल की गयी हैं। ब्रिटेन के 80 वाइन निर्माताओं के साथ-साथ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया औऱ यूरोप के दस से अधिक वाइन निर्माता भी इस फेस्टिवल में हिस्सा ले रहे हैं।
यह बीयर फेस्टिवल 27 जनवरी को खत्म होगा, जिसमें लगभग 25000 पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। गौरतलब है कि इससे होने वाली आय स्थानीय चैरिटी संगठनों को दान दी जाएगी।
(मीरा)



