(फोटो)चीन अंतरराष्ट्रीय आयात एक्सपो रोडशो आयोजित
पहला चीन अंतरराष्ट्रीय आयात एक्सपो रोडशो 25 जनवरी को जर्मनी के म्यूनिख शहर में आयोजित हुआ। जिसमें म्यूनिख में चीनी वाणिज्य दूतावास, संगठन, उद्दम और जर्मनी की स्थानीय सरकार आदि क्षेत्रों के चीनी और विदेशी प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारी छुछ्येन ने कहा कि चीन अंतरराष्ट्रीय आयात एक्सपो इस नवंबर को चीन के शांगहाई शहर में आयोजित होगा। उम्मीद है कि जर्मन उद्दम अग्रणी प्रौद्योगिकी और उत्पादों लेकर एक्सपो में शामिल होंगे।
गौरतलब है कि चीन और जर्मनी एक दूसरे के सबसे बड़े व्यापारिक भागीदार हैं, दोनों के बीच आर्थिक-व्यापार मात्रा पूरे चीन-यूरोप आर्थिक-व्यापार मात्रा की तिहाई है। ऐएचके की अधिकारी वेरा फिलिप्स ने कहा कि चीन अंतरराष्ट्रीय आयात एक्सपो के जरिए, जर्मन उत्पाद की वैश्विक प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ेगी। इसलिए ऐएचके जर्मन उद्दमों के एक्सपो में शामिल होने का स्वागत करता है।
(मीरा)



