मोदी ने 48वें विश्व आर्थिक मंच के उद्घाटन समारोह में दिया भाषण

2018-01-24 15:45:04
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/3

23 जनवरी के दोपहर को 48वां विश्व आर्थिक मंच यानी दावोस मंच स्विटजरलैंड के दावोस में उद्घाटित हुआ। विश्व आर्थिक मंच के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष कलाओस श्वाब ने अध्यक्षता की और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य भाषण दिया। वर्तमान मंच की मुख्य थीम है विभाजित दुनिया में साझे भाग्य की रचना करें।

अपने भाषण में मोदी ने कहा कि हालिया दुनिया के सामने तीन प्रमुख चुनौतियां हैं जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और भूमंडलीकरण की लहर का विरोध। यह विभिन्न देशों द्वारा साझेदारी न करने की वजह से पैदा हुआ है। कैसे इन समस्याओं को कैसे हल करें और साझे भाग्य वाले सपने को साकार करना हमारे सामने मौजूद प्रमुख समस्या है। शांति, स्थिरता व सुरक्षा हमारे द्वारा खोजने वाला लक्ष्य है।

गौरतलब है कि 70 राजाध्यक्षों, सरकारी नेताओं और 38 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों सहित 3000 मेहमान वर्तमान मंच में भाग ले रहे हैं।

 (श्याओयांग)

 

 

शेयर