चीन-लातीन अमेरिका राजदूत मंच चिली में आयोजित

2018-01-21 18:01:58
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/4

चीन और लाटीन अमेरिका व कैरेबियन देशों के समुदाय के मंच का दूसरा मंत्री स्तरीय सम्मेलन के आयोजन होने से पहले चीन-लातीन अमेरिका राजदूत मंच चिली की राजधानी सैन डिएगो में आयोजित हुआ। लातीन अमेरिकी चार देशों के पूर्व चीन स्थित राजदूतों,  लातीन अमेरिका स्थित तीन चीनी राजदूतों, चिली विदेश मंत्रालय के अधिकारियों, लातीन अमेरिकी देशों के कन्फ्यूशर्स अकादमी के प्रतिनिधियों और चिली समाज के विभिन्न तबकों के प्रतिनिधियों ने मंच में भाग लिया।

कोलंबिया, कोस्टा रिका और उरुग्वे स्थित पूर्व चीनी राजदूत वांग श्याओय्वेई ने कहा कि चीन-लातीन अमेरिका मंच ने दोनों पक्षों के व्यापक सहयोग के लिए कारगर प्लेटफार्म की तैयारी की है। मंच की प्रणाली के निर्माण को परिपूर्ण करने से चीन-लातीन अमेरिका के तमाम सहयोग साझेदारी संबंधों के स्तर को उन्नत करने और चीन-लातीन अमेरिका सहयोग के गहरे विकास को आगे बढ़ाने के लिए अहम गारंटी दी गयी है।

वर्तमान मंच लातीन अमेरिकी क्षेत्र के कन्फ्यूशर्स अकादमी द्वारा आयोजित किया गया था। इसके प्रमुख रोबर्तो लफोनतेइने ने आशा जताई की कि चीन और लातीन अमेरिका को सांस्कृतिक और मानव आदान प्रदान व सहयोग को और गहरा करना चाहिए, ताकि द्विपक्षीय जनता की समझ व भावना को प्रगाढ़ कर सके, आपसी गलतफहमियों को दूर कर सके और आपसी विश्वास को मजबूत कर सके।

गौरतलब है कि 2014 के जुलाई माह में चीन और लातीन अमेरिका के नेताओं ने चीन-लातीन अमेरिका मंच की स्थापना करने की घोषणा की। मंच की दूसरी मंत्री स्तरीय बैठक चिली की राजधानी सैन डिएगो में आयोजित होगी।

(श्याओयांग)

 

 

शेयर