कजाखस्तान में“आज का चीन और चीनी रक्षात्मक एवं सैन्य निर्माण”शीर्षक चित्र प्रदर्शनी उद्घाटित

2018-01-20 16:25:53
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
4/6

कजाखस्तान स्थित चीनी दूतावास के तत्वावधान में आयोजित“आज का चीन और चीनी रक्षात्मक एवं सैन्य निर्माण”शीर्षक चित्र प्रदर्शनी 19 जनवरी को कजाखस्तान के सैन्य इतिहास संग्राहलय में उद्घाटित हुई। कजाखस्तान में चीनी राजदूत चांग हानह्वेइ, कजाखस्तान के उप रक्षा मंत्री मुख़्तारोव ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया। कजाखस्तान के रक्षा मंत्रालय के अधीनस्थ सशस्त्र हथियार स्कूल के विद्यार्थी समेत विभिन्न जगत के करीब 240 मित्रवत व्यक्तियों ने उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेकर चित्र प्रदर्शनी देखी।

राजदूत चांग हानह्वेइ ने भाषण देते हुए कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व में चीनी सेना में अभूतपूर्व सुधार किया जा रहा है। चीनी जन मुक्ति सेना संख्या के पैमाने से गुणवत्ता और क्षमता की ओर परिवर्तित हो रही है। चीन हमेशा प्रतिरक्षात्मक रक्षा नीति अपनाता है। चीनी सेना के विकास से वैश्विक शांतिपूर्ण शक्ति मज़बूत होगी। चीनी सेना हमेशा विश्व शांति की निर्माता और वैश्विक विकास के योगदान देने वाली बनेगी।

वहीं कज़ाखस्तान के उप रक्षा मंत्री मुख़्तारोव ने कहा कि चीन कज़ाखस्तान का अच्छा पड़ोसी और अच्छा साझेदार है। चीन द्वारा प्राप्त भारी उपलब्धियां न केवल कज़ाखस्तान और मध्य एशिया को, बल्कि सारी दुनिया को लाभ मिलेगा। मौजूदा चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से चीन के प्रति समझ और बढ़ेगी।

(श्याओ थांग)

शेयर