चीन और ब्रिटेन के बीच संबंध के स्वर्णिम युग को बढ़ावा दिया जाएगा

2018-01-19 17:41:29
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/4

ब्रिटेन स्थित चीनी राजदूत ल्यू श्याओ मिंग ने 18 जनवरी को लंदन में आयोजित चीन-ब्रिटेन आर्थिक और व्यापारिक मंच पर कहा कि द्विपक्षीय संबंध के लिए वर्ष 2018 महत्वपूर्ण है। उन्हें आशा है कि दोनों देश और बड़े क्षेत्रों में, और उच्च स्तर पर आपसी लाभ वाले सहयोग को आगे बढाएंगे, समान रूप से द्विपक्षीय संबंध के स्वर्णिम युग को बढ़ावा देंगे।

ल्यू श्याओ मिंग ने कहा कि पिछले वर्ष चीन और ब्रिटेन ने कई अनिश्चितता और अस्थिरता को दूर कर द्विपक्षीय संबंध का स्थिर और सतत विकास किया। दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय मानविकी विनिमय व्यवस्था की बैठक, आर्थिक और वित्तीय वार्ता सफलता से आयोजित हुई और अनेक उपलब्धियां हासिल हुईं। व्यापार, परमाणु बिजली, परिवहन, वित्त, संस्कृति आदि क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुईं। चीन- ब्रिटेन संबंध के स्वर्णिम युग का रणनीतिक स्थान निर्धारित और स्पष्ट है। दोनों देशों के बीच राजनीतिक विश्वास आगे बढ़ाया गया और सहयोग का विषय और पर्याप्त है।

ल्यू श्याओ मिंग ने यह भी कहा कि चीन और ब्रिटेन को चीन की सुधार और सृजन की नीति में नई प्रगति प्राप्त होने, "एक पट्टी एक मार्ग" सहयोग करने के मौके को गिरफ्त में रखकर द्विपक्षीय आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को उन्नत करना और नई प्रेरक शक्ति बनानी चाहिए।

(वनिता)

शेयर