तुर्की ने सीरिया के सीमांत क्षेत्र में सुरक्षाकर्मी बलों की स्थापना से अमेरिका की निन्दा की

2018-01-16 16:48:19
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/2

तुर्की के राष्ट्रपति एरडोगन ने 15 जनवरी को अमेरिका को सीरिया में सीमांत सुरक्षाकर्मी बलों की स्थापना करने की कड़ी निन्दा की।

उन्होंने कहा कि अमेरिका के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन और कुर्द सशस्त्र बल द्वारा सीमांत सुरक्षाकर्मी बलों की स्थापना करना एक खतरनाक कदम है। तुर्की को इसे शुरू से ही खत्म करने का अधिकार है।

एरडोगन ने यह भी कहा कि तुर्की की सेना ने सीरिया के पश्चिम में तैनात कुर्द सशस्त्र बलों के खिलाफ प्रहार करने की पूरी तैयारियां कर दी हैं।

अमेरिका के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन ने 14 जनवरी को यह घोषित किया कि वह सीरिया के सीमांत क्षेत्रों की रक्षा करने के लिए एक सशस्त्र बल की स्थापना कर रहा है। योजनानुसार इस सेना के कुल तीस हजार लोग शामिल होंगे।

   ( हूमिन )    

शेयर