(फोटो)थाइलैंड में हुए नाव विस्फोट में कई चीनी पर्यटक घायल

2018-01-15 11:20:19
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
3/3

थाइलैंड स्थित चीनी जनरल कौंसुलेट से मिली खबर के अनुसार एक नाव में स्थानीय समयानुसार 14 जनवरी को दोपहर के बाद दक्षिण थाइलैंड के क्रबी प्रांत के एक द्वीप के नजदीक समुद्र में विस्फोट हुआ, जिसमें 27 चीनी पर्यटक सवार थे। कई चीनी पर्यटक घायल हुए हैं। उनमें पाँच लोगों की हालत गंभीर है।

जनरल कौंसुलेट ने इस बात की पुष्टि की कि 22 मामूली रूप से घायल पर्यटकों की हालत स्थिर है। जबकि पाँच गंभीर रूप से घायल पर्यटकों की स्थिति भी खतरे से बाहर है। उनमें एक व्यक्ति का इलाज आईसीयू में किया जा रहा है। थाइलैंड की मीडिया के अनुसार विस्फोट का कारण शायद नाव में तेल का रिसाव हो।

चंद्रिमा

शेयर