सीरिया में विपक्षी सशस्त्र दल दमिश्क के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र से हटाने लगा

2017-12-30 17:04:01
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
5/5

सीरियाई सरकारी सेना के बीच संपन्न समझौते के अनुसार विपक्षी सशस्त्र दल ने 29 दिसम्बर की रात से ही राजधानी दमिश्क के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र से हटना शुरू किया।

सीरियाई सैन्य पक्ष के मुताबिक हटने के बाद यह लोग उत्तर सीरिया में स्थित इदलिब प्रांत और दक्षिण में देरा प्रांत जाएंगे, जो विपक्षी दल के कब्जे में हैं।

पहले खेप के 300 अधिक सशस्त्र व्यक्ति और उनके परिजन शामिल हैं। वे सरकारी सेना द्वारा बंदोबस्त की गई बस से इदलिब प्रांत पहुंचेंगे। सीरियाई रेड क्रीसेंट सोसाइटी ने घायलों के स्थानांतरण के लिए कुछ राहत वाहन भेजे हैं। 

(श्याओ थांग)

शेयर