(फोटो)वर्ष 2017 में अंतरराष्ट्रीय खबरों का टॉप टेन

2017-12-29 16:27:36
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/10
1. चीनी विचारधारा अंतरराष्ट्रीय आम सहमति और चीनी प्रस्ताव अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई बनी

29 दिसम्बर को चाइना रेडियो इन्टरनेशनल (सीआरआई) और चीनी समाचार पत्र जन दैनिक ने संयुक्त रूप से वर्ष 2017 की अंतरराष्ट्रीय खबरों के टॉप 10 का चयन परिणाम जारी किया, जो इस प्रकार है:

1.  चीनी विचारधारा अंतरराष्ट्रीय आम सहमति और चीनी प्रस्ताव अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई बनी

 17 से 18 जनवरी तक , चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच के वार्षिक सम्मेलन और जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महत्वपूर्ण भाषण दिया। उन्होंने आर्थिक भूमंडलीकरण प्रक्रिया में एक बार फिर संतुलन करने और मानव जाति के साझे भाग्य समुदाय की स्थापना करने की आवाज़ सुनाई। संयुक्त राष्ट्र के कई निर्णयों में मानव जाति के साझे भाग्य समुदाय वाली विचारधारा और समान विचार विमर्श, समान निर्माण और साझा उपभोग वाले सिद्धांत को शामिल किया गया। चीन ने न केलव “बेल्ट एंड रोड” अंतरराष्ट्रीय सहयोग शिखर सम्मेलन, ब्रिक्स देशों की 9वीं शिखर वार्ता में सिलसिलेवार सृजनात्मक, नेतृत्वकारी और तांत्रिक अहम उपलब्धियां हासिल कीं, बल्कि वैश्विक शासन से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में अपने प्रस्ताव और विचार पेश किए। दुनिया में चीन का स्थान और प्रभाव काफ़ी उन्नत हुआ है।

2.  अमेरिका ने एकतरफ़ावाद को हटाया, “अमेरिका की प्राथमिकता” वैश्विक शासन पर प्रभाव पड़ा 

23 जनवरी को अमेरिका ने टीपीपी (ट्रांस-पॅसिफिक पार्टनरशिप) संधि से अपने को अलग कर लिया, इसके बाद वह जलवायु परिवर्तन से जुड़े “पेरिस समझौते”, यूनेस्को और “वैश्विक आप्रवासन मुद्दे की संधि” से भी खुद को हटा लिया है। ट्रम्प सरकार “अमेरिका की प्रधानता” वाली नीति पर कायम रहती है, जाहिर है कि एकतरफ़ावाद के रुझान और अंतरराष्ट्रीय समुदाय में वैश्विक शासन के बीच मतभेद व्यापक हो रहा है। इस प्रकार का “कूटनीतिक हटाना” न केवल अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय उत्तरदायित्व को छोड़ने का अर्थ है, विश्व स्थिति में अधिक अस्थिरता बढ़ेगी।  

3.  परमाणु मिसाइल का परीक्षण और सैन्य अभ्यास का स्तर उन्नत, प्रायद्वीप की स्थिति फिर तनावपूर्ण

12 फरवरी को उत्तर कोरिया ने ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाली मध्यम और लम्बी दूरी की मिसाइल का प्रक्षेपण किया। इसके बाद उसने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के आम विरोध को अनदेखा कर कई बार परमाणु परीक्षण और मिसाइल प्रक्षेपण किया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लगातार निर्णय जारी कर उत्तर कोरिया पर अधिक सख्त प्रतिबंध लगाये और साथ ही शांतिपूर्ण, कूटनीतिक और राजनीतिक तरीके से सवाल के समाधान की अपील की। दूसरी तरफ़, अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने कई बार संयुक्त सैन्य अभ्यास किया, जिससे कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति और तनावपूर्ण होने लगी। 4 दिसम्बर को दक्षिण कोरियाई वायु सेना और दक्षिण कोरिया में स्थित अमेरिकी सेना ने दोनों देशों के इतिहास में सबसे बड़े पैमाने वाला संयुक्त हवाई सैन्याभ्यास किया, प्रायद्वीप खराब चक्र में फंस गया।

4.  ब्रिटेन की ब्रेक्सिट प्रक्रिया को कठिन रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है, यूरोपीय एकीकरण कसौटी पर खरी उतरती है

29 मार्च को ब्रिटेन सरकार ने औपचारिक तौर पर ब्रेक्सिट प्रक्रिया शुरू की। कुछ चरणों की कठोर वार्ताओं के बाद उसके और यूरोपीय संघ के बीच पहले चरण की संधि संपन्न हुई। यूरोपीय एकीकरण को ब्रेक्सिट से तोड़ दिया गया। इसके साथ ही होलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रिया आदि देशों में आम चुनाव हुआ, प्रमुख पार्टियों पर दक्षिणपंथी लोकलुभावनवाद का प्रभाव देखने को मिला। यूरोपीय एकीकरण कई कसौटी पर खरी उतरती है।

5. चीनी और अमेरिकी शीर्ष नेताओं की मुलाकात पर विश्व का ध्यान केंद्रित

6 से 7 अप्रैल तक, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच मार-ए-लागो में वार्ता हुई, इसी दौरान दोनों देशों के बीच कूटनीतिक सुरक्षा वार्ता, सर्वांगीण आर्थिक वार्ता, कानून कार्यान्वयन और नेटवर्क सुरक्षा वार्ता, सामाजिक और मानविकी वार्ता 4 उच्च स्तरीय वार्ता व्यवस्था कायम हुई। चीन-अमेरिका संबंध का स्थिर संक्रमण साकार हुआ। नवम्बर में ट्रम्प ने चीन की यात्रा की। दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने नए युग में चीन-अमेरिका संबंध के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण आम सहमतियां प्राप्त कीं, जिनसे उल्लेखनीय नेतृत्वकारी रणनीतिक भूमिका देखी गई। चीन-अमेरिका संबंघ का स्वस्थ और स्थिर विकास अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आम प्रतीक्षा है।  

6.  कई देशों ने कतर के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़ा, मध्य पूर्व स्थिति में उथल-पुथल

वर्ष 2017 में मध्य पूर्व की स्थिति और खराब और उथल-पुथल हो गयी। जून माह में सऊदी अरब और दूसरे कुछ इस्लामी देशों ने क्रमशः कतर के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़ने को कहा। खाड़ी सहयोग संगठन विभाजित हुआ। 4 दिसम्बर को यमन के पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह घरेलू युद्ध में मारा गया। 5 दिसम्बर को अमेरिका ने यरुशलम को इजराइल की राजधानी मानी, जिसका विश्व में बड़ा विराध हुआ, मध्य पूर्व की शांति प्रक्रिया और अधिक कमजोर होने लगी।

7. दक्षिण चीन सागर की स्थिति में शिथिलता आई,“दक्षिण चीन सागर कार्रवाई के मापदंड” का ढांचा संपन्न

6 से 8 अगस्त तक आयोजित चीन-आसियान विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में “दक्षिण चीन सागर कार्रवाई के मापदंड” का ढांचा संपन्न हुआ। नवम्बर के मध्य में आयोजित 31वें आसियान शिखर सम्मेनल और पूर्वी एशिया सहयोग शिखर सम्मेलन के दौरान चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने चीन और आसियान के बीच “दक्षिण चीन सागर कार्रवाई के मापदंड” के प्रस्ताव पर विचार विमर्श शुरु करने का एलान किया। चीन और आसियान देशों के बीच दक्षिण चीन सागर के नियम को समान रूप से बनाने वाली प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है।

8. वित्तीय संकट धीरे-धीरे दूर होने लगा, वैश्विक आर्थिक वृद्धि में गति मिली

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष आईएमएफ़ ने 10 अक्तूबर को “विश्व आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट” जारी कर 2018 और 2019 दो सालों में वृद्धि के अनुमान को उन्नत किया और कहा कि साल 2017 में विश्व भर में 75 प्रतिशत के आर्थिक समुदाय की वृद्धि दर तेज़ होगी। यह वित्तीय संकट के पैदा होने के बाद पिछले 10 सालों में सबसे बड़े दायरे में वृद्धि है। संयुक्त राष्ट्र ने दिसम्बर में आर्थिक रिपोर्ट जारी कर कहा कि साल 2017 में वैश्विक अर्थतंत्र अच्छी होने लगी। आईएमएफ़ का अनुमान है कि 2017 में वैश्विक आर्थिक वृद्धि के लिए चीन 34.6 प्रतिशत का योगदान देगा, जो भूमंडलीय आर्थिक वृद्धि का प्रमुख स्तंभ बनेगा।

9. चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 19वीं राष्ट्रीय कांग्रेस का आयोजन हुआ

18 से 24 अक्तूबर तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की 19वीं राष्ट्रीय कांग्रेस पेइचिंग में आयोजित हुई, जिसमें शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत नए युग में चीनी विशेषता वाली समाजवादी विचारधारा का ऐतिहासिक स्थान निश्चित किया गया। कांग्रेस में स्पष्ट रूप से पेश किया गया कि चीन चीनी विशेषता वाले समाजवाद के नए युग में प्रवेश कर चुका है। “नए अंतरराष्ट्रीय संबंध की स्थापना को आगे बढ़ाना और मानव जाति के साझे भाग्य समुदाय के निर्माण को आगे बढ़ाना” को नए युग में चीनी विशेषता वाले समाजवादी बड़े देश की कूटनीति का आम उद्देश्य बनाया गया। चीनी विशेषता वाला समाजवाद नए युग में प्रवेश होने से चीनी विशेषता वाले समाजवाद का रास्ता, सिद्धांत, व्यवस्था और संस्कृति का लगातार विकास जाहिर हुआ। इसने विकासमान देशों के आधुनिकीकरण रास्ते को विस्तार किया और मानव जाति के सामने मौजूद सवालों के समाधान के लिए चीन की बुद्धि और चीन का प्रस्ताव पेश किया। 

10. युद्ध मैदान में आईएस को हराया, आतंक विरोधी स्थिति फिर भी गंभीर 

21 नवम्बर को इराकी प्रधानमंत्री हैदर अल-अबदी और ईरानी राष्ट्रपति हसन रोहानी ने क्रमशः एलान किया कि इस्लामिक स्टेट्स यानी आईएस को सैन्य क्षेत्र में समाप्त कर दिया गया है। रूस ने इसके बाद एलान किया कि रूसी सेना ने सीरिया में आतंक विरोधी कार्य समाप्त किया और सीरिया से सेना हटने लगी है। दूसरी तरफ़ चरमपंथी संगठन के स्पिलओवर प्रभाव से विश्व में कुछ देशों में पड़ा, हिंसक हमले कभी कभी पैदा होते हैं। दुनिया भर में आतंक विरोधी दबाव को कम करने के बजाए बढ़ गया है, फिर भी गंभीर है।

(श्याओ थांग)

शेयर