रुस में एक बस दुर्घटना हुई, 5 की मृत्यु
2017-12-26 16:56:00
यह 25 दिसंबर को मास्को में हुए एक दुर्घटना का दृश्य है। मास्को सिटी के पश्चिमी भाग में एक बस ने भूमिगत मार्ग में प्रवेश किया, जिसमें पाँच लोग मारे गए और अन्य 8 घायल हुए। रुसी मीडिया के अनुसार 58 वर्षीय चालक ने कहा कि उसने ब्रेक लगाने की कोशिश की थी, लेकिन ब्रेक सिस्टम फेल हो गया था। मास्को के डिप्टी मेयर के अनुसार सरकार इससे पीड़ित लोगों और परिवार को मुआवजा देगी।













