फिलिपींस में उष्णकटिबंधीय तूफान टैनबिन से 200 लोगों की मौत
2017-12-24 15:59:01
फिलीपींस की पुलिस द्वारा 23 दिसम्बर को जारी आंकड़ों के अनुसार उष्णकटिबंधीय तूफान टैनबिन से दक्षिण फिलिपींस के मिंडानाओ द्वीप में कम से कम 200 लोगों की मौत हुई, अन्य 70 से अधिक लोग लापता हुए।
उष्णकटिबंधीय तूफान टैनबिन 22 दिसम्बर को मिंडानाओ द्वीप में प्रवेश हुआ, जिससे हुई भारी वर्षा के कारण देश में बाढ़ और भूस्खलन आदि प्राकृतिक आपदा पैदा हुई। फिलिपींस मौसम ब्यूरो की निगरानी के अनुमान के अनुसार तूफ़ान 24 से 25 दिसम्बर तक फिलिपींस से रवाना होगा।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में फिलिपींस खराब मौसम का शिकार बन गया। इस महीने कुछ समय पूर्व तूफान काई-तक के कारण देश के मध्य में कम से कम 80 लोगों की मृत्यु हुई या लापता हुए।





