तोक्यो चिड़ियाघर में पर्यटकों से मिली बेबी पांडा
2017-12-20 12:26:47
इस वर्ष जून में जापान की राजधानी तोक्यो के उएनो चिड़ियाघर में बेबी पांडा श्यांगश्यांग का जन्म हुआ। 19 दिसम्बर से ही वह औपचारिक तौर पर पर्यटकों से मिलने लगी। इसी दिन पर्यटक चिड़ियाघर में पांडा भवन के बाहर लाइन में खड़े होकर बेबी पांडा को देखने आए। साल 2011 में लीली और चेंगचेंग नामक दो पांडा जापान भेजे गये, श्यांगश्यांग उन दोनों की बेटी है। श्यांगश्यांग पर जापानी लोगों का खूब ध्यान आकर्षित हुआ है। यह उएनो चिड़ियाघर में 29 साल के बाद बेबी पांडा का पहला प्रदर्शन है।
(श्याओ थांग)










