वर्ष 2017 चीनी तिब्बती संस्कृति फोटो प्रदर्शनी म्यांमार में उद्घाटित
17 दिसंबर को वर्ष 2017 चीनी तिब्बती संस्कृति फोटो प्रदर्शनी म्यांमार के यांगौंग शहर के श्वेडगॉन पगोडा में उद्घाटित हुई।
दो दिवसीय इस फोटो प्रदर्शनी में चीन और विदेश के मशहूर फोटोग्राफरों के 60 से अधिक फोटो दिखाए गए, जिसमें तिब्बत के सुन्दर दृश्य, मानविकी शैली, विविध जैविक समुदाय का प्रदर्शन किया गया। लोगों को स्थानीय परंपरागत सांस्कृतिक विरासत, वातावरण संरक्षण और जन-जीवन की स्थिति की जानकारी मिली।
म्यांमार में चीनी राजदूत होंग लिआंग ने उद्घाटन समारोह में कहा कि चीन के तिब्बत की सीमा म्यांमार से लगी हुई है, दोनों पक्षों के बीच सांस्कृतिक मेलजोल की प्राकृतिक श्रेष्ठता है, जो दोनों देशों की जनता के बीच दोस्ती मज़बूत करने के लिए भी महत्वपूर्ण है। म्यांमार में तिब्बती संस्कृति फोटो प्रदर्शनी के आयोजन से म्यांमार के विभिन्न जगतों के लोगों को तिब्बत को समझने का मौका मिला। उन्हें विश्वास है कि तिब्बत और म्यांमार के बीच मित्रवत मेलजोल और सहयोग से द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए नई जीवंत शक्ति और प्रेरक शक्ति बनाई जाएगी।
म्यांमार-चीन मित्रता एसोसिएशन के अध्यक्ष यू सेन विन ऑंग ने यह आशा जताई कि इस बार की फोटो प्रदर्शनी के आयोजन से म्यांमार के लोग चीन के तिब्बत के लोगों के जीवन की सही स्थिति की जानकारी पाएंगे।
(वनिता)







