रूस चीन संबंध सही रास्ते पर चल रहे हैः पुतिन

2017-12-15 16:02:13
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/2

14 दिसंबर को रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने सालाना संवाददाता सम्मेलन के दौरान सीआरआई संवाददाता के सवालों के जवाब में कहा कि रूस चीन संबंध सही रास्ते पर चल रहे हैं ।रूसी राष्ट्रपति चुनाव के बाद रूस चीन सर्वांगीण रणनीतिक समन्वय साझेदारी और मज़बूत होगी।

 

पुतिन ने कहा कि रूस चीन संबंधों के विकास का आधार मजबूत जनमत है । चीन न सिर्फ रूस का सब से बड़ा व्यापारिक साझेदार है ,बल्कि चतुर्मुखी रणनीतिक साझेदार भी है ।कई अंतरराष्ट्रीय सवालों पर रूस और चीन के समान या लगभग एक जैसे विचार हैं ।

पुतिन ने सीपीसी 19वीं कांग्रेस पर निर्धारित की गई नीतियों का उच्च मूल्यांकन किया ।उन्होंने कहा कि रूस और चीन और अधिक परियोजनाओं में सहयोग करेंगे ।(वेइतुङ)

 

शेयर