(फोटो) पहला चीन-स्विट्जरलैंड अभिनव-उद्यमशीलता सहयोग मंच आयोजित

2017-12-10 17:58:27
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/5

पहला चीन-स्विट्जरलैंड अभिनव-उद्यमशीलता सहयोग मंच 9 दिसंबर को ज्यूरिख में आयोजित हुआ। जिसमें चीन और स्विट्जरलैंड के उद्योग, वाणिज्य और अकादमिक संस्थान के 100 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हुए। इस मंच का उद्देश्य चीन और स्विट्जरलैंड के बीच अभिनव-उद्यमशीलता क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत करना है।

स्विट्जरलैंड में चीनी वाणिज्यिक काउंसलर ने कहा कि स्विट्जरलैंड एक आर्थिक विकसित देश है। चीन और स्विट्जरलैंड के उद्दमों को डिजिटल, उच्च स्तरीय विनिर्माण, ऊर्जा बचत व पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिकी कृषि आदि क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करना चाहिए।

स्विट्जरलैंड के संघीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार समिति के अध्यक्ष ने कहा कि चीन और स्विट्जरलैंड की अपनी विशेषता मौजूद है, दोनों के बीच एक दूसरे के पूरक हैं। वे चीन के साथ सहयोग पर ध्यान  देते हैं, आशा है कि और ज्यादा स्विट्जरलैंड की कंपनियां चीनी बाजार में प्रवेश कर सकेंगी।

गौरतलब है कि इस मंच में चीन और स्विट्जरलैंड की कंपनी और संस्थान 6 सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। जिसमें वित्त, नवाचार, निवेश, पर्यावरण संरक्षण और मीडिया सहयोग आदि क्षेत्र शामिल हैं।

 

 (मीरा)

शेयर