कैलिफोर्निया में आपातकाल की स्थिति घोषित

2017-12-09 16:37:05
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/9

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 दिसंबर को घोषणा की कि कैलिफोर्निया राज्य के दक्षिण में पर्वतीय आग जारी रहने की वजह से कैलिफोर्निया अब आपातकाल की स्थिति में पहुंच गया है।

व्हाइट हाउस ने घोषणा की कि आपातकालीन की स्थिति में संघीय सरकारी एजेंसियां आपातकालीन बचाव का समन्वय करके लॉस एंजिल्स, वेंचुरा, सैन डिएगो आदि प्रभावित क्षेत्रों को संघीय आपदा राहत कोष देंगी।

रिपोर्ट के मुताबिक कैलिफोर्निया के गवर्नर जेरी ब्राउन ने 7 दिसंबर को राष्ट्रपति को पत्र भेजकर उन्हें कैलिफोर्निया को आपातकाल की स्थिति घोषित करने की अपील की। कारण यह है कि स्थानीय पर्वतीय आग की स्थिति कैलिफोर्निया राज्य सरकार के काबू पाने की क्षमता के बाहर निकल गयी। जीवन बचाने, संपत्ति और सार्वजनिक सुरक्षा की रक्षा करने, और आपदा प्रभाव को कम करने के लिए संघीय सरकार की मदद चाहिए।

पिछले दिनों में कैलिफोर्निया में पर्वत आग की वजह से जंगल के हजारों हेक्टेयर भूमि नुकसान हुई है। साथ ही कम से कम 400 मकान व इमारतें भी नष्ट हो गई हैं। करीब 2 लाख नागरिक निकलने के लिए मजबूर हैं।

(नीलम)

शेयर