फिलिस्तीन ने किया येरुशलम को इजराइली राजधानी मानने का कड़ा विरोध

2017-12-08 14:49:29
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/4
​फिलिस्तीनी जनता ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा 6 दिसंबर को येरुशलम को इजराइली राजधानी मानने के ऐलान के बाद 7 दिसंबर को पूर्व येरुशलम , जॉर्डन नदी के पश्चिमी तट और गाजा पट्टी पर विरोध प्रदर्शन किया।

येरुशलम के पुराने शहर में फिलिस्तीनी नागरिकों ने दुकानें बंद रखी। सैकड़ों फिलिस्तीनी नागरिक इजराइली सैन्य पुलिस की निगरानी में दमिश्क द्वार के आसपास जमा हुए। वे फिलिस्तीन दीर्घायु हो के नारे लगा रहे थे।

जॉर्डन नदी के पश्चिमी तट पर स्थित रामाल्लाह में फिलिस्तीनी राष्ट्रीय सत्ताधारी संस्था के आह्वान पर स्थानीय दुकानें व स्कूल भी बंद रहे। बेतलेहेम में रूढ़िवादी चर्च ने घंटी बजाने के तरीके से विरोध प्रकट किया। गाज़ा पट्टी में अब तक संघर्ष में कम से कम तीन फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं।

चंद्रिमा

शेयर