हौथी विद्रोहियों ने की यमन के पूर्व राष्ट्रपति सालेह की हत्या
2017-12-05 11:19:41
4/5
यमन के पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह के एक उच्च स्तरीय अधिकारी ने 4 दिसंबर को संवाददाता से इस बात की पुष्टि की कि सालेह की हौथी विद्रोहियों ने हत्या कर दी है।
इस अधिकारी के अनुसार सालेह व उनके नेतृत्व वाली जनरल पीपुल्स कांग्रेस के उप महासचिव यासर अल अवधी उसी दिन राजधानी से भागने के रास्ते पर हौथी सशस्त्र संगठन द्वारा मारे गये। उस समय वे दोनों सरकारी सेना के नियंत्रित मारिब प्रांत में भागने की कोशिश कर रहे थे।
उक्त अधिकारी के मुताबिक सालेह का भतीजा तारिक और जनरल पीपुल्स कांग्रेस के महासचिव आरिफ़ अल ज़ुका भी उसी दिन कुछ समय पहले मारे गये।
हौथी ने बाद में टीवी स्टेशन द्वारा सालेह की मौत की खबर जारी की, और संबंधित वीडियो भी पेश किया।
(चंद्रिमा)




