(फोटो) सिंगापुर के विदेश मंत्री से मिले वांग ई

2017-11-21 17:38:04
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/3

चीन के निदेश मंत्री वांग ई ने 20 नवंबर को म्यांमार में आयोजित एशिया-यूरोप के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन से मुलाकात की।

वांग ई ने कहा कि चीन और सिंगापुर की संयुक्त कोशिश से दोनों देशों के बीच संबंध और अच्छा हो गये हैं। चीन सिंगापुर के साथ एक पट्टी एक मार्ग का निर्माण करेगा और दोनों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग बढ़ाएगा। सिंगापुर ने चीन-आसियान सहयोग, दक्षिण चीन सागर मुद्दा और पूर्वी एशिया के सहयोग के लिए नेताओं के बीच श्रृंखला सम्मेलन बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है, इस पर चीन ने बड़ी प्रशंसा की।

विवियन ने कहा कि चीन और सिंगापुर के बीच कोई मुख्य विरोधाभास या मतभेद नहीं है, और मुख्य हितों का टकराव भी नहीं है। दोनों के बीच सहयोग  की संभावनाएं उज्ज्वल हैं। सिंगापुर चीन के साथ आपसी आदान-प्रदान, वित्तीय सहायता और सहयोग मजबूत करेगा। साथ ही द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौता वार्ता बढ़ाएगा।   (मीरा)

शेयर