शी चिनफिंग ने लाओस के सर्वोच्च नेता के साथ वार्ता की
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 13 नवम्बर को वियनतियाने में लाओस जन क्रांतिकारी पार्टी के महासचिव, राष्ट्रपति बोउंगनांग वोरछीथ के साथ वार्ता की। दोनों पक्षों ने एक दूसरे की प्रगतियों की प्रशंसा की और अच्छे पड़ोसी, दोस्त, कामरेड और सहपाठी की भावना से रणनीतिक व साझेदार संबंधों को आगे बढ़ाने पर सहमति जतायी ।
शी चिनफिंग ने लाओस के समाजवादी रास्ते पर कायम रहने की प्रशंसा की और कहा कि लाओस की पार्टी के नेतृत्व में लाओस की जनता अपने रुपांतर कार्यों में नयी-नयी प्रगतियां प्राप्त कर सकेगी । बोउंगनांग वोरछीथ ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 19वीं कांग्रेस की सफलता को बधाई प्रकट की और कहा कि 19वीं सीपीसी कांग्रेस ने शांति की शांति, मित्रता, सहयोग और विकास के लिए योगदान पेश किया है ।
दोनों नेताओं ने समान हित वाले सवालों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और सहमतियां संपन्न की । दोनों का मानना है कि चीन और लाओस दोनों समाजवादी देश हैं जिनका समान भाग्य समुदाय बनाने की कोशिशों से मानव की शांति व विकास के अनुकूल है । दोनों पक्षों ने संस्कृति, शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यटन और अन्य क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने पर मंजूरी दी ।
( हूमिन )



