इराक और इरान के सीमांत क्षेत्र आए भूकंप से ईरान में 445 लोगों की मौत
ईरानी मीडिया की 13 नवम्बर की रिपोर्ट के अनुसार इराक और ईरान के सीमांत क्षेत्र में 12 नवम्बर की रात को जबरदस्त भूकंप आया। अब तक ईरान में मृतकों की संख्या कम से कम 445 तक पहुंच गई, और अन्य 7 हज़ार से अधिक घायल हुए।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप प्रभावित कर्मान्शाह प्रांत के अधिकारी ने ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी से फोन पर बातचीत करते हुए कहा कि भूकंप से मृतकों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने की आशंका है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि भूकंप 12 नवम्बर की रात को आया, उस समय लोग सो रहे थे। ईरान में कम से कम 14 प्रांत इससे प्रभावित हुए। अब तक भूकंप के कुल 190 झटके महसूस किये गये। कई हज़ार नागरिकों को मजबूरन घर के बाहर तंबू स्थापित कर समय बिताना पड़ रहा है।
अमेरिकी भूतत्वीय सर्वेक्षण ब्यूरो के भूकंप सूचना वैबसाइट के अनुसार इस बार रिक्टर पैमाने पर 7.3 तीव्रता वाले भूकंप का स्रोत इराक के उत्तर में दक्षिण पश्चिमी हलब्जा के 32 किलोमीटर दूर पर पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है, जो पश्चिमी ईरान के सीमांत क्षेत्र से नज़दीक है।
(श्याओ थांग)






