शी चिनफिंग ने वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख से भेंट की

2017-11-13 17:09:46
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
3/5
​चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव व राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 13 नवम्बर को हनोई में एक बार फिर वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन फू ट्रोंग से भेंट की।

दोनों नेताओं ने कामरेड और भाइयों की भावना से द्विपक्षीय संबंधों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।  

शी चिनफिंग ने कहा कि मुझे अपनी वियतनाम यात्रा से दोनों देशों की जनता के बीच ईमानदारी दोस्ताना महसूस हुई । चीन और वियतनाम दोनों देशों और दोनों पार्टियों के बीच संबंध मजबूत है । हम इस बात पर सहमत हुए कि संपन्न सहमति के आधार पर द्विपक्षीय सहयोग को गहन रूप से चलाया जाएगा और निरंतर तौर पर चतुर्मुखी रणनीतिक संबंधों का आगे विकास किया जाएगा ।

 गुयेन फू ट्रोंग ने कहा कि वियतनाम और चीन के बीच मित्रता और व्यवहारिक सहयोग का लगातार विकास किया जा रहा है । चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 19वीं कांग्रेस समाप्त होने के बाद महासचिव शी चिनफिंग ने वियतनाम को अपनी प्रथम वैदेशिक यात्रा पड़ाव रखा जिसका अत्यंत महत्व होता है । वियतनाम चीन के साथ देश व पार्टी के शासन में अनुभवों का आदान-प्रदान करना चाहता है और परंपरागत मैत्री को आगे बढ़ाकर दोनों पक्षों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने को तैयार है ।

  ( हूमिन )

शेयर