शी चिनफिंग ने हनोई पहुंच कर वियतनाम की राजकीय यात्रा शुरु की

2017-11-12 15:43:51
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/2
​चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 12 नवम्बर को हनोई पहुंचकर वियतनाम की राजकीय यात्रा शुरु की।

स्थानीय समयानुसार उसी दिन सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर शी चिनफिंग विशेष विमान से हनोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे।

शी चिनफिंग दा नांग में एपेक के 25वें अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद हनोई पहुंचे। वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य, केंद्रीय सचिवालय की स्थाई मामला समिति के सचिव ट्रॅन क्ओक वाउंग उनके स्वागत के लिए हवाई अड्डा पर गए।

(श्याओ थांग)

शेयर