शी चिनफिंग ने एपेक की 25वीं अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में व्याख्यान किया
शी चिनफिंग ने सम्मेलन में अपने सुझाव पेश किये। पहला, नवाचार को बढ़ावा देने के जरिये विकास की शक्ति तैयार की जाए। दूसरा, अविचल रूप से खुली नीति अपनाने से विकास की व्यापक संभावना तैयार की जाए । तीसरा, समावेशी विकास के सिद्धांत के मुताबिक आम लोगों को लाभ मिले । चौथा, साझेदार संबंधों को निरंतर तौर पर समृद्ध बनाकर उभय जीत साकार की जाए ।
शी चिनफिंग ने कहा कि पिछले महीने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 19वीं राष्ट्रीय कांग्रेस में भावी बुनियादी सिद्धांत और रूपरेखा बनायी गयी । हम जनता को केंद्र बनाने की विचारधारा लागू करेंगे और मानव के संपूर्ण विकास और समाज की प्रगतियों को बढ़ावा देंगे ।
सम्मेलन में उपस्थित दूसरे सदस्यों के नेताओं ने कहा कि विश्व अर्थतंत्र की बहाली नजर आने के बावजूद खतरे फिर भी मौजूद हैं । एशिया व प्रशांत क्षेत्रों को अपनी-अपनी संरचनात्मक रुपांतर कर विश्व अर्थतंत्र के विकास को बढ़ावा देना चाहिये । सम्मेलन में नेताओं का एक घोषणापत्र जारी किया गया ।
( हूमिन )


