शी चिनफिंग ने व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात

2017-11-11 16:39:30
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/2

चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने 10 नवंबर को वियतनाम के डा नांग में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और रूस अपने मूल हितों की रक्षा का एक दूसरे से समर्थन करना जारी रखते हैं। वे विश्वसनीय रणनीतिक साझेदार हैं। चीन रूस के साथ दोनों देशों के बीच संबंधों के उच्च स्तरीय विकास को आगे बढ़ाना, अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास को और मज़बूत करना, क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, स्थिरता की रक्षा करना चाहता है।

पुतिन ने कहा कि रूस रूस-चीन व्यापक रणनीतिक भागीदारी के विकास पर काफी ध्यान देता है। रूस चीन के साथ आर्थिक, ऊर्जा, कृषि, आधारभूत संरचना, विमानन विनिर्माण और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को आगे मज़बूत करना चाहता है। साथ ही रूस चीन के साथ अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों पर सहयोग का विकास, एपेक समेत विभिन्न बहुपक्षीय संगठनों में संपर्क और समन्वय को गहरा करना और एशिया प्रशांत मुक्त व्यापार क्षेत्र के निर्माण को बढाना चाहता है।

दोनों नेताओं ने कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति जैसी मुद्दों पर विचार विमर्श किया।(हैया)

शेयर