शी चिनफिंग ने एशिया और प्रशांत क्षेत्र का उज्जवल भविष्य निर्मित करने की अपील की

2017-11-11 14:56:14
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/2

10 नवंबर को चीनी राष्ट्रपति वियतनाम के दा नांग में आयोजित एपेक व्यापार समिट में विश्व आर्थिक ट्रांसफोर्म का अवसर पकड़कर एशिया-प्रशांत क्षेत्र के अधिक बड़े विकास का अनुसरण नाम का भाषण दिया। उन्होंने बल देकर कहा कि विश्व तेज़ी से परिवर्तित हो रहे ऐतिहासिक प्रक्रिया से गुजर रही है। विश्व अर्थव्यवस्था में बुनियादी बदलाव आ रहा है। हमें आम रुझान के अनुरूप होकर साहसी के साथ जिम्मेदारी उठाकर एक साथ एशिया-प्रशांत क्षेत्र के विकास और समृद्धि का उज्जवल भविष्य बनाना चाहिए।

अपने भाषण में शी चिनफिंग ने चार सुझाव पेश किये। पहला, खुली अर्थव्यवस्था के निर्माण पर कायम रहकर पारस्परिक लाभ और समान विजय साकार करने की कोशिश की जाए। दूसरा, सृजनात्मक वृद्धि बढ़ाकर विकास के नये इंजन ढूंढे जाएं। तीसरा, पारस्परिक संपर्क बरकरार रखकर समान विकास पूरा किया जाए। चौथा, समावेशी आर्थिक विकास को मजबूत कर सारी जनता को विकास की उपलब्धि साझा करने दिया जाए।

शी चिनफिंग ने बताया कि पिछले महीने 19वीं सीपीसी कांग्रेस का पेइचिंग में सफल आयोजन हुआ। इस कांग्रेस ने बेहतर जीवन के प्रति जनता की आकांक्षा से केंद्रित रहकर नये युग में चीनी विशेषता वाले समाजवाद के विकास का खाका खींचा। सीपीसी के नेतृत्व में चीनी जनता नया अभियान शुरू करेगी।

शी चिनफिंग ने घोषणा की कि अगली नवंबर को शांगहाई में पहला चीन अंतरराष्ट्रीय आयात मेला आयोजित करेगा, जो विभिन्न पक्षों का चीनी बाज़ार में प्रवेश करने के लिए सहयोग का नया मंच स्थापित करेगा। (वेइतुङ)  

शेयर