टेक्सास के एक चर्च में हुई गोलीबारी में 27 की मौत

2017-11-06 10:52:00
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/7
सदरलैंड स्प्रिंग्स के एक चर्च में 5 नवम्बर को शूटिंग की एक घटना हुई। स्थानीय पुलिस के मुताबिक इसमें कम से कम 27 व्यक्तियों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए।

अमेरिका के टेक्सास स्टेट के दक्षिण में स्थित सदरलैंड स्प्रिंग्स के एक चर्च में 5 नवम्बर को शूटिंग की एक घटना हुई। स्थानीय पुलिस के मुताबिक इसमें कम से कम 27 व्यक्तियों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए।

स्थानीय पुलिस ने कहा कि पुलिस ने चर्च में गोलियां बरसाने वाले व्यक्ति को मार डाला। एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया से कहा कि उक्त व्यक्ति ने उस दिन सुबह साढ़े 11 बजे चर्च में प्रवेश कर लोगों पर गोलियां बरसायीं।

वर्तमान में घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

(श्याओ थांग)

शेयर