2020 तोक्यो ओलंपिक के लिए उलटी गिनती 1000 दिन मनाया गया

2017-10-29 16:22:52
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
4/4
​जापान ने 28 अक्तूबर को गतिविधि आयोजित कर तोक्यो ओलंपिक के लिए उलटी गिनती 1000 दिन मनाया।

जापान ने 28 अक्तूबर को गतिविधि आयोजित कर तोक्यो ओलंपिक के लिए उलटी गिनती 1000 दिन मनाया।

मौके पर जापानी ओलंपिक अधिकारी शुनिची सुजुकी ने कहा कि 1000 के बाद तोक्यो ओलंपिक आयोजित होगा। ओलंपिक के सफल आयोजन के लिए ओलंपिक के प्रति हरेक व्यक्ति की रूचि को उत्तेजित करने की जरूरत है। जापान सरकार विभिन्न जगहों पर ओलंपिक संबंधी गतिविधियों का समर्थन करेगी, ताकि पूरे देश में ओलंपिक का आगमन करने के माहौल तैयार किया जा सके।

तोक्यो ओलंपिक आयोजन कमेटी के कर्मचारी के परिचय के मुताबिक तोक्यो ओलंपिक पूरे देश की जनता की भागीदारी होने वाला एक समारोह होगा। इस साल 28 अक्तूबर से 29 नवम्बर के बीच एक महीना तोक्यो ओलंपिक का स्वागत करने वाला माह तय किया गया। इस दौरान जापान के विभिन्न स्थलों में ओलंपिक की नयी इवेंटों का अनुभव लेने वाली विविधतापूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि ओलंपिक के प्रति आम जनता में रूचि पैदा हो सके।

(श्याओयांग)

शेयर