अफगान सुरक्षा अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिणी अफ़गानिस्तान के कंधार प्रांत के पुलिस मुख्यालय पर 18 जुलाई को एक कार बम हमला हुआ और गोलीबारी हुई। जिस के दौरान 10 लोग मारे गए और 90 से अधिक लोग घायल हुए। हमलावरों में से दो की मौत मौके पर हो गई।
भारतीय मीडिया के अनुसार हाल के दिनों में लगातार जारी बारिश की वजह से भारत के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। अब तक मरने वालों की संख्या सौ के ऊपर हो गई है जबकि 1 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हैं।
पाक राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने 18 जुलाई को भ्रष्टाचार की वजह से पाक पूर्व प्रधानमंत्री, विपक्षी पार्टी मुस्लिम लीग (शरीफ़) के उच्च स्तरीय नेता शाहिद खाक़ान अब्बासी को गिरफ्तार किया।
इन दिनों बांग्लादेश में मानसून आ गया है। डेंगू बुखार की स्थिति भी गम्भीर हो गई है।
पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन विभाग ने 16 जुलाई को तड़के एलान किया भारतीय नागरिक उड्डयन के लिए अपना प्रादेशिक हवाई क्षेत्र फिर खोलेगा। भारत ने इसका स्वागत किया और माना कि इस निर्णय से भारतीय नागरिक उड्डयन उद्योगों का बोझ कम होगा।
पाकिस्तान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने 16 जुलाई को हवाई क्षेत्र सभी असैन्य उड़ानों के लिए खोलने की घोषणा की। इस साल फरवरी में कश्मीर में पाकिस्तान और भारत के बीच मुठभेड़ हुई और दोनों पक्षों के युद्ध विमान एक दूसरे के द्वारा नियंत्रित कश्मीर हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गए।
सोमवार को श्रीलंका में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल के एक बयान के अनुसार, श्रीलंकाई सरकार और यूरोपीय संघ के अधिकारियों के बीच बातचीत के दौरान यूरोपीय संघ (ईयू) ने श्रीलंका को उसकी आतंक-रोधी पहल के लिए समर्थन देने की पेशकश की है।
श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने सोमवार को कहा कि देश में जुलाई में कम से कम 1 लाख पर्यटकों के आने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने एक कार्यक्रम में कहा, "सरकार द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के चलते, पर्यटकों का आगमन मई में 37,000 से बढ़कर जून में 63,000 हो गया है।"
पाकसितान अधिकृत कश्मीर के स्थानीय अधिकारी सईद उर रहमान ने 15 जुलाई को कहा कि इस क्षेत्र में उस दिन तड़के भारी वर्षा हुई, जिससे बाढ़ आ गई।
भारतीय मीडिया की 15 जुलाई की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल में भारत के अनेक स्थलों में बाढ़ आ गई, जिसमें करीब 50 लोगों की मृत्यु हुई और 44 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हैं।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 15 जुलाई को उसी दिन तड़के की जाने वाली चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग का स्थगन घोषित किया। इससे पहले यह लॉन्चिंग कई बार स्थगित हो चुकी है।
नेपाली पुलिस द्वारा 14 जुलाई की शाम को पाँच बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, इधर के दिनों में लगातार वर्षा से भूस्खलन और बाढ़ की आपदा हुई, जिससे 60 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 24 महिलाएं शामिल हैं। इनके अलावा अस्पताल में 38 घायलों का इलाज किया जा रहा है, अन्य 26 लापता हैं।