पाकिस्तान की पुलिस और गृह मंत्रालय ने 18 अप्रैल को इस बात की पुष्टि की कि दक्षिण पश्चिम में स्थित बलूचिस्तान प्रांत में उसी दिन एक बस को अपहृत किए जाने का मामला सामने आया है, बस में सवार यात्रियों में कम से कम 14 लोगों को गोलियों से भून दिया।
1.3 किलो वजनदार यह प्रथम उपग्रह, जिसका नाम है नेपाली उपग्रह नम्बर एक, जापान में अध्ययन करने वाले दो नेपाली विशेषज्ञों के द्वारा अनुसंधान किया गया है। इस उपग्रह का नेपाल में भूगोल फिल्मांकन करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसकी तस्वीर नेपाल विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान के स्थलीय रिले स्टेशन तक पहुंचायी जाएंगी।
चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के कृषि और पशुपालन अकादमी द्वारा नेपाल के उत्तरी पहाड़ी क्षेत्र में दी गयी कृषि परियोजना सहायता सुचारु रूप से चल रही है। अकादमी के अधीन मत्स्य विज्ञान संस्थान द्वारा प्रस्तुत ट्राउट मछली के 35 हजार अंडों में 95.7 प्रतिशत का प्रजनन सफल हुआ है।
कर्ज संकट से जूझ रही भारत की प्रमुख एयरलाइन जेट एयरवेज़ को आपात मदद न मिलने के बाद अस्थाई तौर पर सभी उड़ानें स्थगित करनी पड़ी हैं। 17 अप्रैल को इस एयरलाइंस के विमान ने अंतिम उड़ान भरी।
इधर के दिनों में पाकिस्तान में हो रही भारी बारिश से बाढ़ आ गई, जिससे कम से कम 49 लोगों की मौत हुई और अन्य 176 घायल हुए।
16 अप्रैल को भारत के कई क्षेत्रों में मौसम की चरम स्थिति पैदा हुई, जिससे 30 लोगों की मौत हुई और अन्य कई घायल हुए।
चीन सरकार के निमंत्रण पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इस महीने पेइचिंग में आयोजित दूसरे“बेल्ट एंड रोड”अंतरराष्ट्रीय सहयोग शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसी दौरान दोनों पक्ष जन जीवन के क्षेत्रों में सिलसिलेवार सहयोगी संधियों पर हस्ताक्षर करेंगे।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान 25 से 28 अप्रैल तक पेइचिंग में दूसरे बेल्ट एंड रोड फोरम में भाग लेने के लिए चीन की आधिकारिक यात्रा करेंगे।
चीनी उद्यम द्वारा बने नेपाल की भेरी बाबाई जल सुरंग खोलने का समारोह पश्चिमी नेपाल के सुरखेत में आयोजित हुआ।
15 अप्रैल मुंबई: पहले से ही संकट में चल रही जेट एयरवेज़ की हालत और भी खराब हो गई है क्योंकि इसमें पैसा लगाने वाले ऋणदाताओं ने अपना पैसा लगाने से मना कर दिया है। जेट एयरलाइन के अफ़सरों और निवेशकों के बीच चली एक दिन की बैठक में ऋणदाताओं ने एयरलाइन्स में पैसा लगाने से इंकार कर दिया।
रविवार 14 अप्रैल को ये खबर सामने आई कि भारत की कर्ज़ में डूबी हुई जेट एयरवेज़ ने सभी विदेशी उड़ानों की बुकिंग रोक दी है, जिसमें कोलंबो, काठमांडू, सिंगापुर और हांगकांग की उड़ाने शामिल हैं।
13 अप्रैल को मुंबई से मिली खबर के मुताबिक टाटा कंसल्टेन्सी सर्विस और इन्फ़ोसिस वर्ष 2019-20 में रेवे ग्रोथ को लेकर बहुत आशावान हैं, लेकिन मुनाफ़े को लेकर थोड़ी चिंता में हैं।